फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police rushed to a false kidnapping report, eight arrested

Meerut News: अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, आठ गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to a false kidnapping report, eight arrested
सरूरपुर। गांव जसड़ में अपहरण की झूठी अफवाह फैलाने वाले आरोपी। पुलिस
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर में अपहरण की झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। शनिवार को दो पक्षों में विवाद के चलते आरोपी सुहैल ने डायल 112 पर अपहरण की झूठी सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में सामने आया कि किसी बात पर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सुहैल द्वारा झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए झूठी सूचना देने वाले आरोपी सुहैल समेत दिलशाद, साजिम, सई मोहम्मद, महताब, मुरसलीन, नाजिम व भोला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी सुहैल ने झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में झूठी अफवाह फैलाकर पुलिस को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed