{"_id":"60f5de0e8ebc3e6d6c7d85c2","slug":"police-release-girl-in-lakkhipura-meerut-news-mrt5481492186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्खीपुरा में युवती को बंधन मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्खीपुरा में युवती को बंधन मुक्त कराया
विज्ञापन
लक्खीपुरा से युवती को कराया बंधनमुक्त
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा से पुलिस ने युवती को बरामद किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी शोएब ने युवती को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। पुलिस जांच में जुटी है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा का शोएब कुछ महीने पहले उत्तराखंड के रुड़की से दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर ले आया था।
युवती की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शोएब को जेल भेज दिया। आरोपी ने युवती से शादी की हामी भर ली। इसके कुछ दिन बाद उसे जमानत मिल गई। दो दिन पहले युवती ने अपनी छोटी बहन को कॉल कर बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बना लिया है, जिसमें उसके दोस्त भी मिले हुए हैं।
सोमवार को परिजन लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस के साथ लक्खीपुरा स्थित शोएब के घर पर पहुंच गए। शोएब तो फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन युवती बरामद हो गई। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।