मेरठ के कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी की कोठी में लूट करने वाले नौकर वीर बहादुर उर्फ वीरू को ढूंढने के लिए पुलिस नेपाल में पहुंच गई है। पुलिस का कहना कि सर्विलांस टीम ने बी-पार्टी के जरिये कई नेपाली नौकरों का पता लगाया है। वे मेरठ से अपने वतन (नेपाल) जाने की बात कहकर चले गए हैं। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन नेपाल के बॉर्डर लखीमपुर खीरी में मिली हैं। आशंका है कि वीर बहादुर भी नेपाल पहुंच गया होगा।
Meerut News: बिल्डर की कोठी में लूट करने वाले वीरू को ढूंढने नेपाल पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में पता चला कि वीरू के पास लखीमपुर खीरी और गुरुग्राम की आईडी है। वीरू ने आधार कार्ड और पहचान पत्र लखीमपुर खीरी के पते पर मिला। इसके चलते पुलिस की दो टीम लखीमपुर खीरी पहुंची। पुलिस के मुताबिक आधार कार्ड के जरिये वीरू का एक नंबर मिला है। इसकी जांच की तो बी-पार्टी (जिनसे वह अक्सर बात करता था) के नंबर मिल गए। वह नेपाली युवक है, जो मेरठ में नामचीन लोगों की कोठी में काम करता था।
जयपुर में पकड़े गए नेपाली गैंग से पूछताछ करेगी मेरठ पुलिस
पुलिस का दावा कि जयपुर में कुछ दिन पहले एक नेपाली गैंग पकड़ा गया था। यह गैंग नौकर बनकर घरों में जाता और फिर परिवार को नशीला पदार्थ खाने में देकर सामान समेटकर फरार हो जाता है। यह गैंग कई राज्यों में वारदात कर चुका है। वारदात करने के बाद नेपाल पहुंच जाता है। इस गैंग के पकड़े जाने की जानकारी पर सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह ने पुलिस की एक टीम जयपुर भेजी है। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना कि गैंग के नेपाली युवकों से पुलिस पूछताछ करेगी।
गुरुग्राम से तीन युवक हिरासत में लिए
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दिल्ली में बिल्डर राघव शर्मा की कोठी में नौ जुलाई को नेपाली नौकर वीर बहादुर ने ही वारदात की थी। वहां पर पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि गुरुग्राम की एक फर्जी सिक्योरिटी कंपनी के जरिये वह राघव के यहां पहुंचा था। मेरठ पुलिस ने गुरुग्राम से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें एक नेपाली युवक भी है। बुधवार को भी तीनों युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी रही। इसके अलावा पुलिस ने मेरठ से चार-पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
लखीमपुर खीरी में पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। वीर बहादुर का लखीमपुर खीरी के पते पर आईडी बनी है। उसका वहां कोई कनेक्शन जरूर होगा। इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस लगी हुई है। वीर बहादुर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। सर्विलांस टीम लगी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।
अनित कुमार, एसपी क्राइम