मेरठ में बूचड़खानों और होटलों में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिली लड़कियां
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही प्रदेशभर में बूचड़खानों, होटलों, बार और कमेलों पर छापेमारी की जा रही है। इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और लोग किसी तरह खुद को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं मंगलवार को मेरठ पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की और कई मजनू को हिरासत में लिया।
पुलिस ने मीट प्लांट पर मारा छापा
पुलिस ने एक मीट प्लांट पर भी छापा मारा। हालांकि कोई दस्तावेज नहीं मिले। शोहदों के खिलाफ स्कूलों के आसपास यह आभियान चलाया गया। इसके अलावा होटलों पर भी छापेमारी की गई और एक मैनेजर पकड़ा गया। बताया गया कि बिना आईडी के लड़के-लड़कियों को कमरे दे रहे थे। आबूलेन पर हुक्का बार पकड़ा, यहां लड़के लड़कियां भी हुक्का पी रहे थे। छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हुक्का बार में पुलिस को लड़कियों के मिलने से विरोध झेलना पड़ा।
युवक-युवती आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़े गए
वहीं दौराला सीओ ने कंकर खेड़ा पुलिस को लेकर हाईवे पर कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान कई युवक-युवती आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़े। पकड़े जाने पर एक युवक बोला सर छोड़ दो वरना सुसाइड कर लूंगा।