फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police protection to Sotiganj, stolen vehicles cutting off openly in Meerut

सोतीगंज को पुलिस का संरक्षण, कट रहीं चोरी की गाड़ियां, डीसीपी की फॉर्च्यूनर ने मेरठ पुलिस की पोल  

Tue, 14 Jul 2020 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2020 12:32 AM IST
सार

  • सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों की पुलिस से साठगांठ नयी बात नहीं
  • हापुड़ पुलिस ने डीसीपी की फॉर्च्यूनर बरामद कर फिर खोली मेरठ पुलिस की पोल

विज्ञापन
Police protection to Sotiganj, stolen vehicles cutting off openly in Meerut
सोतीगंज में छापेमारी

विस्तार

पुलिस और अपराधियों में साठगांठ की पोल रोजाना खुल रही है। दिल्ली समेत उत्तरी भारत के चोरी के वाहनों को काटने और खपाने में बदनाम रहा सोतीगंज फिर चर्चाओं में है।

विज्ञापन


हापुड़ पुलिस ने दिल्ली के डीसीपी की फॉर्च्यूनर बरामद कर मेरठ पुलिस की सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों से मिलीभगत फिर उजागर कर दी है। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर फिर से प्रश्न चिह्न लग गए हैं। सवाल है कि जब पुलिस ही कबाड़ियों और वाहन चोरों को संरक्षण देगी तो कैसे अपराध रुकेगा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी शातिर चोर तुफैल की सोतीगंज के कबाड़ियों और मेरठ पुलिस से दोस्ती है। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) की फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करके मेरठ में सोतीगंज लाया था। जहां गाड़ी के पार्ट्स और इंजन नंबर बदल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी गुजरात के एक व्यापारी को बेची गई। चोर और कबाड़ी की इस डीलिंग में क्राइम ब्रांच का सिपाही भी शामिल रहा। सिपाही ने यह फॉर्च्यूनर खतौली में भिजवा दी। दो दिन यह गाड़ी वाहन चोर की बहन के घर सरधना में खड़ी रही। चोरी हुई गाड़ी दिल्ली के डीसीपी की है, इसकी जानकारी के बावजूद मेरठ पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

हापुड़ पुलिस ने पकड़ा सिपाही और कबाड़ी
इस पूरे मामले में हापुड़ पुलिस ने सिपाही और सोतीगंज के कबाड़ी को पकड़ा तो फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हो गई। जबकि इसी मामले में मेरठ पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई और हापुड़ पुलिस ने मेरठ पुलिस की पोल भी खोल दी। गाड़ी बरामद होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है, बावजूद क्राइम ब्रांच के सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

अब तो कट रहीं अधिकारियों की गाड़ी
सोतीगंज में अधिकारियों की गाड़ी धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। हाल ही में एक बड़े अधिकारी की गाड़ी नोएडा से चोरी हुई, जोकि सोतीगंज के कबाड़ी ने काट दी। जिस पर अधिकारी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

इसके अलावा दिल्ली से क्रेटा गाड़ी चोरी हुई जोकि सोतीगंज में आई थी। गाड़ी में 15 लाख रुपया कैश और दो मोबाइल भी थे। मोबाइल की लोकेशन सोतीगंज में आई थी। इसके बावजूद मेरठ पुलिस की नींद नहीं टूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed