{"_id":"68bb22347859452a3c0bb394","slug":"police-post-will-curb-crime-ssp-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109563-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से अपराध पर लगेगा अंकुश : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से अपराध पर लगेगा अंकुश : एसएसपी
विज्ञापन
सरधना। गांव भामौरी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फीता काटकर शुभारंभ किया
- भामौरी गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन, क्षेत्र में बढ़ेगी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव भामौरी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुक्रवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौकी की स्थापना से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और पुलिस की 24 घंटे उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार नई पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है। इनमें अटेरना पुल, दौराला गंगनहर पुल, नानू गंगनहर पुल और भामौरी गांव शामिल हैं। तीन चौकियां पहले ही बनकर तैयार हो चुकी थीं, जबकि भामौरी पुलिस चौकी का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। भामौरी चौकी क्षेत्र में गांव महादेव, दौलतपुर, कालंद, नवाबगढ़ी, भामौरी, कुशावली, नंगला आर्डर, झिटकरी, सांसीपुरा रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि गंगनहर पटरी पर स्थापित की गई चौकियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। भविष्य में भी इन चौकियों से क्षेत्र में गश्त और आपातकालीन प्रतिक्रिया की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा पुलिस चौकी की उपस्थिति से न केवल अपराध में कमी आएगी, बल्कि लोगों की शिकायतों का समय पर निस्तारण भी संभव होगा।
इस दौरान इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश सोम, अशोक प्रधान, सोनू प्रधान, सुभाष सोम, सभासद शानू जैन, सचिन सोम, सुनील प्रधान (जिला पंचायत सदस्य), जगपाल सोम, अर्जुन पाली उपस्थित रहे।