फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police picked up BTS, searched more than a hundred CCTV cameras

Meerut News: पुलिस ने उठाया बीटीएस, सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Fri, 13 Sep 2024 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Police picked up BTS, searched more than a hundred CCTV cameras
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र के भोला रोड पर खड़ौली तिराहे से पहले उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट से हुई तीन लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इसके साथ सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। बीटीएस भी पुलिस ने उठाया है। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के गांव झिटकरी निवासी प्रहलाद सिंह उज्जीवन फाइनेंस बैंक में कलेक्शन एजेंट है। इसका कार्यालय कंकरखेड़ा में हंस अस्पताल के सामने बना हुआ है। बुधवार को प्रहलाद भोला रोड स्थित चंद्रशेखर कालोनी से तीन लाख रुपये का कलेक्शन कर बैंक में जमा करने जा रहा था। टीपीनगर थाना क्षेत्र में पीछे से आए अपाचे सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसका बैग लूट लिया था। कलेक्शन एजेंट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed