फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police personnel at Meerut celebrate after state government decides to promote 25,091 constable

हमें खुशी मिली इतनी... हेडकांस्टेबल बनने पर सिपाहियों ने मनाया जश्न

Tue, 09 Oct 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Oct 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Police personnel at Meerut celebrate after state government decides to promote 25,091 constable
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती बोर्ड ने डीजीपी की पहल पर 25, 091 सिपाहियों (आरक्षी) को मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) के पद पर प्रमोशन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस बात की खबर जब मेरठ के देहली गेट थाने के सिपाहियों को मिली तो वे खुशी से झूम उठे। 

विज्ञापन


थाने के सिपाहियों  को जब मालूम चला कि अब वे कांस्टेबल नहीं बल्कि हेड कांस्टेबल बन गए हैं तो तुरंत थाने में मोतीचूर के लड्डू मंगाए गए। सिपाहियों  ने एक-दूसरे  लड्डू खिलाकर इस खुशी को साझा किया और बधाई दी।

विज्ञापन

@ANINewsUP

Police personnel at Meerut's Delhi Gate police station celebrate after state government decides to promote 25,091 personnel from the post of constable to the post of head constable.

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस महकमे में पहली बार इतनी बड़ी तादात में एक साथ सिपाहियों को प्रमोशन दिया गया है। इससे पहले वर्ष-2016 में 8,762 और वर्ष-2017 में 5030 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया गया था। बोर्ड द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।



डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि विभाग में 1975 से लेकर 2004 तक के काफी सिपाहियों को प्रमोशन नहीं मिला था, जिससे करीब 29,000 मुख्य आरक्षी के पद रिक्त थे। इन्हें भरने के लिए सिपाहियों को प्रमोशन देने का प्रस्ताव पिछले दिनों पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed