{"_id":"57e4251e4f1c1bb770a8353b","slug":"police-pakarne-aur-chorne","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पकड़ने और छोड़ने तक ही सिमटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पकड़ने और छोड़ने तक ही सिमटी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नवीन गल्ला मंडी में किराना व्यापारी पवन गोयल की हत्या के मामले में पुलिस लोगों को पकड़कर छोड़ने तक ही सिमट गई है। अभी तक कोई सफलता न मिलने पर आईजी ने बृहस्पतिवार को एसटीएफ को भी लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि मुकीम काला गैंग के बदमाश हसीन मोटा के पकड़ते ही खुलासा हो जाएगा। उसकी तलाश में मुजफ्फरनगर में दबिश भी दी गई।
सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी पवन गोयल की एक सप्ताह पहले गल्ला मंडी में लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक करीब 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला हसीन मोटा परिवार के साथ फरार है। हसीन का पता लगाने के लिए पुलिस लोगों को लाती है और फिर उससे पैसा लेकर छोड़ देती है। आईजी जोन अजय आनंद ने बताया कि इस वारदात में जोनल क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है। ताकि आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सके। जबकि जिला क्राइम ब्रांच और टीपीनगर पुलिस एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पहले से लगा रखी है।