फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police organized a 'Nari Shakti' (Women's Power) rally in Sardhana and Rohta.

Meerut News: सरधना और रोहटा में पुलिस ने निकाली नारी शक्ति रैली

Sun, 11 Oct 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Police organized a 'Nari Shakti' (Women's Power) rally in Sardhana and Rohta.
रोहटा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत रविवार को सरधना और रोहटा थाना पुलिस की ओर से जागरूकता रैली
सरधना/रोहटा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत रविवार को सरधना और रोहटा थाना पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह और रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार ने अभियान का नेतृत्व किया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को किसी भी परेशानी में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए। छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर चुप न रहकर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन नारी शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है। इसका लक्ष्य उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने पर भी जोर है। पुलिस ने आमजन से भी महिला सुरक्षा मामलों में जागरुक रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

रोहटा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत रविवार को सरधना और रोहटा थाना पुलिस की ओर से जागरूकता रैली

रोहटा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत रविवार को सरधना और रोहटा थाना पुलिस की ओर से जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed