फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officers alert for Friday prayers, force deployed outside mosques in Meerut

Meerut Update: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस, पल-पल का अपडेट लेते रहे अधिकारी, मस्जिदों पर फोर्स तैनात

Fri, 24 Jun 2022 04:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jun 2022 04:45 PM IST
सार

जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस अधिकारी पल-पल का अपडेट लेते रहे। वहीं मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Police officers alert for Friday prayers, force deployed outside mosques in Meerut
जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शांतिपूर्ण माहौल के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। शुक्रवार को पुलिस अलर्ट दिखी। जुमे की नमाज को देखते हुए शहर को जोन और  सेक्टर में बांटा गया। वहीं मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पीएससी के साथ पुलिस अधिकारियों ने गश्त किया। एडीजी जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, डीएम दीपक मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। वहीं संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ा कर निगरानी की गई।
विज्ञापन


मेरठ में पुलिस अधिकारियों ने निकाला था फ्लैग मार्च
जुमे की नमाज के मद्देनजर फिर से अलर्ट किया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल ने मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों के पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए हैं। मेरठ में आरएएफ के साथ एसएसपी ने गुरुवार शाम को फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: अचानक पलटी एसयूवी कार, रोड पर मची चीख-पुकार, बुरी तरह दबे थे बच्चे, देखें तस्वीरें

भाजपा प्रवक्ता रही नुपुर शर्मा की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर पिछले दिनों जुमे की नमाज के दौरान कानपुर, सहारनपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद सहित कई जिलों में बवाल हुआ था। इसी के चलते इस बार भी जुमे पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, कोतवाली, देहली गेट, इमलियान, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, एल-ब्लाक शास्त्रीनगर सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed