फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police negligence has been revealed in the case of kidnapping of teenager in Meerut

यूपी पुलिस का कारनामा: जिंदा किशोरी को मुर्दा दिखाकर जेल भेजे तीन लोग, एडीजी ने बैठाई जांच

Fri, 05 Mar 2021 06:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Police negligence has been revealed in the case of kidnapping of teenager in Meerut
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस का एक कारनामा उजागर हुआ है। परिक्षितगढ़ थाना पुलिस ने एक जिंदा किशोरी को मुर्दा दिखाकर तीन लोगों को जेल भेज दिया। वहीं मामले का खुलासा हुआ तो एडीजी ने जांच बैठा दी। एडीजी ने इस मामले में एसपी देहात से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


ये है मामला
बागपत के खेकड़ा निवासी किशोरी का अपहरण और हत्या का मुकदमा परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज कराया गया था। परीक्षितगढ़ पुलिस ने खुलासा किया था कि कपिल और उसके भाई अमित निवासी बागपत ने किशोरी का अपहरण किया और सरधना के छुर गांव में अपने मामा बालेंद्र के घर रखा। इसके बाद 4/5 दिसंबर 2020 को किशोरी की हत्या कर लाश को गंगनहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कपिल, अमित और बालेंद्र को अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में तीन जनवरी 2021 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में खुलासा हुआ है कि जिस किशोरी के अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, वह जिंदा है। वह वर्तमान में वैश्य अनाथालय में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक प्रवक्ता डॉ. हरीश शर्मा और सेवानिवृत्त सीओ राजन त्यागी ने खुलासा करते हुए पुलिस से संपर्क किया है। बाद में परीक्षितगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। 


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, पहले दिखाई धौंस, फिर लात मारकर फेंकी सब्जी और...

वहीं किशोरी को आठ फरवरी 2021 को परीक्षितगढ़ पुलिस के दरोगा सत्यवीर सिंह के सुपुर्द किया गया। किशोरी के बयान दर्ज कराए गए और पूरा मामला विवेचना अधिकारी दबाकर बैठ गए। इस मामले में एडीजी राजीव सभरवाल ने जांच बैठा दी है और एसपी देहात से रिपोर्ट मांगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed