फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police motivated girl students for safety and self-reliance

Meerut News: पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

Sun, 28 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police motivated girl students for safety and self-reliance
सरधना। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत श्री गांधी इंटर कॉलेज छुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अंजो देवी तथा मुल्हेडा पुलिस चौकी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, निडर होकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया पंवार ने पुलिस विभाग से पधारे अधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत किया और उनके समय व योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने इस प्रेरणादायक पहल की सराहना की और मिशन शक्ति जैसे अभियानों को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रोहटा थाना से महिला उपनिरीक्षक अर्चना तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed