फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police ki Pathshala, SP Traffic Sanjeev Vajpayee said that traffic rules must be followed

पुलिस की पाठशाला: मोबाइल से है प्यार तो जिंदगी से क्यों खिलवाड़? छात्राओं ने एसपी से खूब पूछे सवाल

Fri, 04 Oct 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police ki Pathshala, SP Traffic Sanjeev Vajpayee said that traffic rules must be followed
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल की सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड चाहिए, लेकिन जीवन की सुरक्षा करने वाला सेफ्टीगार्ड (हेलमेट) लगाने से युवा क्यों बचते हैं? जिंदगी को मोबाइल से भी सस्ती समझने वाले युवाओं को एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में मृत्यु का बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना, नियम तोड़ना, हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग न करना प्रमुख हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को केएल इंटरनेशनल स्कूल सोमदत्त विहार में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने कि या। स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर मनमीत व हरनीत खुराना एवं प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने उनका स्वागत किया। छात्रों ने गणेश वंदना, राम भजन सुनाया। शिक्षकों ने भी शास्त्रीय धुन पर भजन की प्रस्तुति दी। छात्रों ने एसपी ट्रैफिक से सवाल पूछे और जवाब मिलने पर खुशी जताई। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


प्रमुख बिंदु
. अगर कोई नशे की हालत में वाहन चलाए तो उस पर एक्शन होगा।
. ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग, जिगजैग ड्राइविंग, गलत साइड ड्राइविंग पर एक्शन होगा।
. हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, लाइसेंस न होने, पर्यावरण की एनओसी न होने पर भी एक्शन होगा।
. वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने, स्टंट करने पर भी चालान होगा।

छात्रों के सवाल एसपी ट्रैफिक के जवाब

Police ki Pathshala, SP Traffic Sanjeev Vajpayee said that traffic rules must be followed
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

सवाल- कम उम्र के हैं और लाइसेंस नहीं हैं तो चालान होगा? मिष्टी
जवाब- ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाना अपराध है। वाहन चलाने के लिए एक उम्र तय है। अगर बिना लाइसेंस के वाहन चलाएंगे तो चालान कटेगा। 

सवाल-  पुलिस बिना हेलमेट वालों पर एक्शन क्यों नहीं लेती? शर्मिला
जवाब- पुलिस नियमों का पालन कराने वाली संस्था है। बिना हेलमेट ही नहीं, सीट बेल्ट न बांधने, ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग सभी नियमों की अवहेलना है। इनका पालन न करने पर एक्शन होता है। 

सवाल- हमारे पास परिवहन एप है तो भी कागजात रखना जरूरी है? भरत
जवाब- अगर परिवहन एप में आपके सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हैं तो मैनुअली कागज़ात रखना जरूरी नहीं है। एप से ही आपके डॉक्यूमेंट चेक हो जाएंगे। 

सवाल- कोई व्यक्ति यातायात नियमों को नहीं मान रहा तो क्या एक्शन लेते हैं? पार्थ
जवाब- वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, इसके लिए उन्हें जागरुक किया जाता है। इसके बाद भी नियम तोड़ने पर एक्शन लेते हैं। लोग जागरूकता को नहीं, एक्शन को ज्यादा पसंद करते हैं। 

सवाल- यातायात पुलिस नेताओं को नियम तोड़ने पर भी छोड़ देती है? गुरदीप
जवाब- नेता हो या आम आदमी जो भी नियम तोड़ेगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा। खुद पुलिसवालों पर हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट न बांधने पर चालान काटा गया है।

Police ki Pathshala, SP Traffic Sanjeev Vajpayee said that traffic rules must be followed
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

सवाल-लाइसेंस है, लेकिन घर में छूट गया तो कोर्ट में उसे दिखाने पर माफी मिलेगी या नहीं? दिशा
जवाब- अगर चालक के पास पूरे कागजात हैं। उम्र सही है, लेकिन कागज घर पर छूट गया है और चालान कटा है तो कोर्ट में जब वो व्यक्ति अपने डॉक्यूमेंट दिखाएगा तो उसे जरूर लाभ मिलेगा। 

सवाल- विदेशों में बिना हेलमेट के वाहन चालू नहीं होता, ऐसी तकनीक भारत में क्यों नहीं है? उत्कर्ष
जवाब- अगले वर्ष से भारत में भी यह सिस्टम लागू हो रहा है। पूरा ट्रैफिक सिस्टम आईटीएमएस पर काम करेगा। बिना हेलमेट के वाहन शुरू नहीं होगा। 

सवाल- नियम तोड़ने वाले पैसे देकर चालान से बच जाते हैं? अतिंजय
जवाब- हर क्षेत्र में कुछ गलत लोग होते हैं, जब भी ऐसे लोगों की शिकायत मिलती है, संबंधित वाहन चालक और पुलिसकर्मी दोनों पर ही एक्शन लिया जाता है। 

सवाल- कौन से रंग की यूनिफार्म वाले पुलिसकर्मी चेकिंग कर सक ते हैं? अंतिका
जवाब- यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नीली और सफेद वर्दी वाले यातायात पुलिस कर्मी व खाकी वर्दी वाली सिविल पुलिस दोनों ही वाहन चालक को रोककर पूछताछ कर सकती हैं। 

सवाल- एक दिन में दो बार चालान कट सकता है? ख्याति
जवाब- बिल्कुल एक दिन में दो बार अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कट सकता है। पहला चालान हेलमेट न पहनने पर कटे तो दूसरा चालान लाइसेंस न होने पर कट सकता है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed