फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police kept a watch on the women of Shastri Nagar on information of meeting the Governor.

Meerut News: राज्यपाल से मिलने की सूचना पर शास्त्रीनगर की महिलाओं पर पुलिस ने बैठाया पहरा

Wed, 22 Jul 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Police kept a watch on the women of Shastri Nagar on information of meeting the Governor.
दिन भर शास्त्रीनगर में धरने पर बैठी रही महिलाएं और मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शास्त्रीनगर की महिलाओं के मिलने जाने की सूचना पर पुलिस ने पहरा बैठा दिया। महिलाओं को लगातार तीन दिन तक हाउस अरेस्ट रखा। बुधवार को महिलाओं के धरना स्थल पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि महिलाओं ने कहा कि राज्यपाल से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं था।
शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में महिलाएं सेक्टर दो और तीन में धरना दे रही हैं। धरना स्थल पर हनुमान चालीसा और श्रीराम नाम की माला का जाप किया जा रहा है। तीन दिन से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मेरठ में थीं। पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर की महिलाएं इकट्ठा होकर राज्यपाल से मिलने और विरोध करने का प्लान बना रही हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाएं और इससे जुड़े पुरुषों को हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

तीसरे दिन बुधवार को महिलाओं को केवल धरना स्थल तक जाने की अनुमति मिली। जब तक महिलाएं धरने पर रहीं, तब तक पुलिस बल तैनात रहा। महिलाओं ने कहा कि हमारा किसी के सामने विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं था। किसी ने गलत तरह से अफवाह फैलाई। जिसे कारण ने उन्हें तीन दिन तक हाउस अरेस्ट रखा। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रही हैं। अभी भी हमें न्यायालय से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed