फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police ke plan se jaam jaam me ho raha sudhaar

पुलिस के प्लान से जाम में हो रहा सुधार   

Thu, 04 Jan 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
police ke plan se jaam jaam me ho raha sudhaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था शहर को रास आने लगी है। ट्रैफिक पुलिस एक्टिव हुई तो शहर में जाम के हालात सुधरने लगे हैं। जाम से जूझने वाले चौराहे खाली नजर आ रहे हैं। लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जनता ट्रैफिक पुलिस के प्रयास की सराहना कर रही है। 

विज्ञापन


शहर में घुसने वाले भारी वाहन जाम की बड़ी समस्या बने हुए थे। ट्रैफिक से व्यस्त सड़कें इनके घुसने पर जाम से जूझती थी। अमर उजाला ने शहर की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो ट्रैफिक पुलिस ने भी प्लान तैयार किया। शहर में तीन शिफ्टों में सात घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी गई। हालांकि ट्रांसपोर्टर इससे कुछ नाराज हुए ,लेकिन शहरवासियों ने इस अभियान से राहत महसूस की। बुधवार को अमर उजाला ने शहर के मुख्य चौराहों का हाल जाना।
विज्ञापन


शॉपरिक्स मॉल, दोपहर 1.15 
बिजली बंबा की तरफ जाने वाली रोड खाली नजर आ रही थी। दो पुलिसकर्मी आने वाले भारी वाहनों को साइड में रोक रहे थे। दिल्ली रोड भी खाली खाली सी नजर आई।

टीपी नगर चौराहा, दोपहर 1.35 बजे 
टीपीनगर चौराहे से आगे दुर्गा धर्मकांटा मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की पांच सदस्यों की टीम मुस्तैदी से खड़ी थी। इसी दौरान टीपीनगर से आए दो ट्रकों को नो एंट्री का समय बता रुकवा दिया गया। कुछ बाइकर्स गलत साइड से बाइक निकाल रहे थे उन्हें भी रोक कर चालान काटे गए। यहां सड़क खाली नजर आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह चौराहा, दोपहर 1.50 बजे 
चौराहे का एक सिरा जैन नगर को जाता है। रिहायशी इलाका होने की वजह से यहां वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी यहां तैनात थे। यहां कोई भारी वाहन नहीं आया। ट्रैफिक कर्मियों ने बताया कि अब लोगों को पता चल गया है, इसलिए वे खुद ही नो एंट्री में वाहन लाने से बच रहे हैं।

बेगमपुल चौराहा, शाम 2.15 बजे 
चौराहे पर वाहनों की संख्या तो अधिक थी, लेकिन अक्सर लगने वाला जाम नहीं था। भारी वाहन भी नजर नहीं आया और लोगों को भी राहत नजर आई। चौराहे पर ऑटो और ई रिक्शा भी कम थी। 
 
इसलिए कारगर साबित हुआ प्लान 
दरअसल शहर में सुबह नौ से 11, एक से तीन और शाम पांच से आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। शहर में सबसे अधिक जाम स्कूलों की छुट्टी के वक्त लगता है। छुट्टी दो से ढाई बजे के बीच होती है। इस वक्त नो एंट्री होने से भारी वाहन शहर में नहीं घुसते और अक्सर दिल्ली रोड, कैंट एरिया, वेस्ट एंड रोड ,बच्चा पार्क पर लगने वाले जाम से छात्रों को भी राहत मिली है। शाम को पांच बजे के बाद दफ्तरों की छुट्टी होने लगती है। लोग शापिंग को जाते हैं। मार्केट में भीड़ होती और सड़कों पर वाहन। ऐसे में शाम को लगने वाले जाम से भी राहत मिली है।

सभी करें सहयोग
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था को लोगों ने भी सराहा है। उनका कहना है कि पुलिस का प्रयास तो अच्छा है लेकिन लोगों को भी इसमें सहयोग करना होगा।

ओर सख्ती से लागू करें 
 यातायात पुलिस का प्लान तो अच्छा है लेकिन इसे ओर सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। जुर्माने की रकम बढ़ानी चाहिए। -तनुजा, छात्रा एनएएस कॉलेज
 
गलत साइड से आने वालाें पर भी हो सख्ती
पहले घंटाघर चौराहे पर जाम की वजह से परेशानी होती थी, लेकिन अब राहत है। रांग साइड चलने वालों पर भी सख्ती हो। -कोमल, छात्रा कनोहरलाल कॉलेज 

धैर्य बनाए रखें
पुलिस का प्रयास तभी सफल होगा जब लोग भी धैर्य रखें। जल्दबाजी में रांग साइड से वाहन ना निकाले। पुलिस भी सख्ती करे। -भूमिका, छात्रा, डीएन कॉलेज     
कट भी कराएं बंद
पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग बढ़ाई है। प्रयास अच्छा है, लेकिन भारी वाहनों को रोकने के लिए ओर सख्ती करनी होगी। सड़कों के कट भी बंद कराने चाहिए। -सरफराज, व्यापारी, हुमायूं नगर   


जल्द खत्म होगी जाम की समस्या
ट्रैफिक टीम और पुलिस मिलकर इस व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू करने का प्रयास कर रही हैं। काफी हद तक सफलता भी मिली है। लोग यदि पुलिस को सहयोग करें तो जाम की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। बेहतर होगा कि वाहन चालक भी नो एंट्री के वक्त अपने वाहन ना लाएं। -संजीव वाजपेयी एसपी ट्रैफिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed