फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigating the role of the accused named from call details

केशव हत्याकांड : कॉल डिटेल से नामजद आरोपियों की भूमिका जांच रही पुलिस

Mon, 22 Dec 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the role of the accused named from call details
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट एंड रोड पर हुई एलएलबी के छात्र केशव की हत्या में पुलिस ने मृतक और आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस बाकी नामजद आरोपियों की हत्याकांड में भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड निवासी एमडीएम के कर्मचारी राधेश्याम सोनकर के इकलौते बेटे केशव (25) की 4 दिसंबर की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। उसका अपने बहनोई फाजलपुर निवासी अंश के साथ बहन को लेकर विवाद चल रहा था। केशव की छोटी बहन टीना ने जनवरी 2025 में अंश के साथ कोर्ट मेरिज की थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव होने पर टीना अपने घर आ गई थी। वह काफी समय से मायके में ही रह रही है। इसी को लेकर केशव और अंश में भी कहासुनी होती थी। इसी पारिवारिक विवाद में केशव की हत्या की थी ।
विज्ञापन

मृतक के पिता राधेश्याम ने थाना सदर बाजार में अपने दामाद अंश निवासी रोहटा रोड फाजलपुर, उसके दोस्त रोहटा रोड निवासी आयुष बंसल, हर्ष, छोटू, छोटे निवासी कासमपुर और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छह दिसंबर को नामजद अंश और उसके दोस्त आयुष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया था। अभी इस मामले में नामजद हर्ष, छोटू और छोटे समेत अन्य अज्ञात वांछित चल रहे है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अंश और आयुष बंसल वारदात कर भागते दिखाई दिए थे, दोनों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed