फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police investigate of sucide note

सुसाइड नोट में उलझा छात्रा की मौत का राज

Sat, 03 Apr 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
police investigate of sucide note
सुसाइड नोट में उलझा छात्रा की मौत का राज
विज्ञापन

मेरठ। सरधना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा की मौत की कहानी सुसाइड नोट में है। छात्रा चिल्लाती रही और दरिंदे हैवानियत करते रहे। यह दर्द सुसाइड नोट में छात्रा ने बयां किया। सुसाइड नोट का मिलान फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद होगा। इसके बाद ही घटना और मौत का पूरा राज सामने आएगा।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के शिकायती पत्र पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का दावा है कि छात्रा की आरोपी लखन से दोस्ती थी। छात्रा और लखन एक साथ ट्यूशन जाते थे। यह बात अन्य छात्रों ने भी पुलिस को बताई।
विज्ञापन

छात्रा और लखन की फोन पर बातचीत होती थी। बृहस्पतिवार को भी बात हुई थी। लखन ने छात्रा को मकान में बुलाया था, यहां उसके तीन दोस्त पहले से थे। फिर चारों ने दरिंदगी की। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने जान दी। छात्रा के सुसाइड नोट में लिखा है कि लखन और उसके दोस्तों के जबरदस्ती करने से वह परेशान थी और उसने जहर खा लिया। अभी तक सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर खिलाकर मारने की धारा में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि प्राथमिक जांच में सुसाइड नोट छात्रा का ही माना जा रहा है। पुलिस ने उसकी राइटिंग वाली कॉपी से जांच कराई है। हालांकि सुसाइड नोट का मिलान कराने के लिए पुुलिस ने छात्रा के स्कूल की कॉपी सील कर फोरेंसिक लैब में भेज दी। पुलिस का कहना कि जब तक फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक दर्ज केस के आधार पर कार्रवाई होगी। ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य छात्रों से भी बयान लिए गए हैं।
--
दस महीने की दोस्ती में धोखा
- पुलिस के मुताबिक दस महीने से छात्रा और लखन की दोस्ती थी। लखन कक्षा 12 का छात्र बताया गया। पुलिस ने लखन के मोबाइल की सीडीआर निकाली। लखन ने जहरीला पदार्थ देकर मारने के आरोप को गलत बताया है।
--
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
- छात्रा के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में लोगों की काफी भीड़ रही। भाजपा विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार के साथ रहे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चारों आरोपियों को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। गांव में तनाव के हालात देखते पुलिस ने फोर्स भी लगा दी। आरोपियों के घर पर भी पुलिस का पहरा है।

--
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में लखन का नाम है। छात्रा ने लिखा है कि वह ट्यूशन पढ़कर लखन के साथ ही आई थी। लखन और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती की है। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया है। पुलिस इसी बिंदु पर जांच करने में लगी है। पुलिस ने कई महत्वपूर्ण जानकारी भी जुटाई है, जिसको वह फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में शामिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed