फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police hooks up in hotel-restaurant and cafes, hookah bar, ADG said High Court order will be followed

होटल-रेस्टोरेंट और कैफों में पुलिस की साठगांठ से चलता है हुक्का बार, एडीजी बोले हाईकोर्ट के आदेश का होगा पालन

Wed, 02 Sep 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police hooks up in hotel-restaurant and cafes, hookah bar, ADG said High Court order will be followed
होटल-रेस्टोरेंट और कैफों में पुलिस की साठगांठ से चलता है हुक्का बार, एडीजी बोले हाईकोर्ट के आदेश का होगा पालन
विज्ञापन

मेरठ। होटल-रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार पुलिस की सेटिंग से चलता है। कई बार हुक्का बार चलने का भंडाफोड़ वायरल हुई वीडियो से या फिर पुलिस अधिकारियों द्वारा छापा लगवा कर कराया जाता है। होटल-रेस्टोरेंट में हुक्का बार को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।
शास्त्रीनगर में डगआउट रेस्टोरेंट में हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, नतीजा शास्त्रीनगर में लेवल अप कैफे में 54 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें सिर्फ 8 लोगों पर नौचंदी पुलिस द्वारा कार्रवाई की। आरोपियों के पास से पांच तमंचे, हुक्के और नशे का काफी सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद भी पुलिस हुक्का बार को लेकर गंभीर नहीं हुई।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व विधायक सोमेंद्र तोमर ने एडीजी जोन से मिलकर होटल और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की शिकायत की थी। 20 से अधिक होटल-रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की बात भी भाजपा नेताओं ने एडीजी से कहीं थी। एडीजी व आईजी हुक्का बार को लेकर पुलिस से अभियान चलाने की बात कहीं। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने अभियान नहीं चलाया। अब हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद पुलिस फिर से अभियान चलाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबूलेन, शास्त्रीनगर और सदर में हुक्का बार
पुलिस के अनुसार शहर के पास इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार चलता है। वीडियो वायरल कर लोगों ने कई बार पुलिस को जानकारी तक दी, इसके बावजूद होटल रेस्टोरेंट के मालिकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों के दबाव में थाना पुलिस महज कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। सवाल उठता है कि हाई कोर्ट नाराजगी के बाद पुलिस की नींद टूटेगी या फिर ऐसे ही जिले में हुक्का बार चलेंगे। भाजपा के नेता पुलिस अधिकारियों को हुक्का बार चलाने वाले होटल रेस्टोरेंट चलाने की सूची दे चुके हैं।

थानेदार और सीओ पर होगी कार्रवाई
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि होटल, रेस्टोरेंट ओर कैफे में हुक्का बार को लेकर मेरठ, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर समेत जोन के सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। हुक्का बार जहां भी चलता मिला तो संबंधित थानेदार और सर्किल सीओ पर भी कार्रवाई होगी। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed