फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have sent the mother accused of murder to jail and are conducting raids to arrest her lover.

Meerut News: पुलिस ने हत्यारोपी मां को भेजा जेल, प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

Fri, 12 Jun 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Police have sent the mother accused of murder to jail and are conducting raids to arrest her lover.
-मां ने सात माह के बेटे रुद्रांश की गला दबाकर कर दी थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में मीनाक्षी ने 30 मई को प्रेम प्रसंग के चलते अपने सात महीने के बेटे रुद्रांश को गला घोंटकर मार दिया था। सोमवार को पति अमित तोमर ने पत्नी की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मां को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
मुरलीपुर गांव निवासी अमित तोमर ने सोमवार को थाने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी शादी तीन साल पूर्व मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। वह एक चिकित्सक के पास चालक की नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार, एक महीने पहले पति को दिल्ली निवासी मोहित से पत्नी मीनाक्षी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। 30 मई को अमित सहारनपुर गया था। इसी बीच पत्नी मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत खराब हो गई है। कुछ देर बाद महिला ने दोबारा फोन कर बताया कि बेटे की मौत हो गई है। बच्चे की मौत की जानकारी के बाद पीड़ित घर पहुंचा। परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत के बाद से पति को पत्नी की हरकतों पर शक हुआ था। सोमवार को पति ने महिला ने सख्ती से जानकारी हासिल की थी। पत्नी मीनाक्षी ने बेटे की गला दबाकर हत्या की बात कबूल की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई थी। उसने पूछताछ में बताया कि सहानुभूति जुटाने के लिए उसने बेटे की हत्या की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी मां मीनाक्षी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। महिला के प्रेमी मोहित की तलाश में पुलिस की तीन टीम दबिश दे रही है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपी प्रेमी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed