फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ी हाजी इकबाल की कोठी पर छापा, मिलीं चोरी की तीन लग्जरी गाड़ियां, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 04:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Nov 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Police has raid in house of Kabaddi Haji Iqbal and three cars recovered at Meerut
कबाड़ी के यहां छापा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट की गाड़ियां लगातार काटी जा रही हैं। इसकी पोल फिर खुल गई। पुलिस ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह कबाड़ी हाजी इकबाल की पटेल नगर स्थित कोठी पर छापा मारा। छापामारी के दौरान चोरी की तीन गाड़ियां बरामद हो गईं। वहीं, उसके गोदाम से भी 55 गाड़ियों के इंजन मिले। इकबाल व उसके बेटे फरार हो गए। पुलिस ने तीन नौकरों को हिरासत में लिया है।

Police has raid in house of Kabaddi Haji Iqbal and three cars recovered at Meerut
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

एएसपी कैंट डॉ ईरज राजा व सदर पुलिस ने एक सप्ताह पहले भी इकबाल की कोठी पर छापा मारकर दो इनोवा व एक बोलेरो बरामद की थी।

Police has raid in house of Kabaddi Haji Iqbal and three cars recovered at Meerut
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट ने इन गाड़ियों की जांच के बाद बताया कि इनके इंजन और चेसिस नंबर बदले हुए हैं। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ फिर से इकबाल की कोठी पर पहुंच गई, जहां से दो थार गाड़ी व एक आई-20 मिली। एक्सपर्ट ने जांच के बाद तीनों गाड़ियों को चोरी का बताया। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर इकबाल के सोतीगंज स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां से 55 गाड़ियों के इंजन बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has raid in house of Kabaddi Haji Iqbal and three cars recovered at Meerut
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से पहले पहुंची सूचना 
इकबाल की कोठी से एक सप्ताह पहले बरामद गाड़ियों की निवाड़ी एफएसएल के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की, जिसके बाद सदर पुलिस ने इकबाल की कोठी पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे छापा मारा। लेकिन इससे पहले ही सूचना सोतीगंज के कबाड़ियों तक पहुंच गई और इकबाल और उसका बेटा आसिफ फरार हो गया।  दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

यह भी पढ़ें: यूपी : कुर्क हुई आलीशान कोठी, कुख्यात बद्दो के घर का नजारा देख अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
Police has raid in house of Kabaddi Haji Iqbal and three cars recovered at Meerut
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रात को कर दिया गोदाम सील
फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा जांच के बाद एएसपी कैंट के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने इकबाल के सोतीगंज मेन बाजार स्थित गोदाम पर शाम करीब 7:30 बजे छापा मारा, जहां से 55 गाड़ियों के इंजन बरामद हुए। यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच पड़ताल चलती रही। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। संयुक्त टीमों ने गोदाम से मिले इंजनों, संदिग्ध नंबर प्लेट, गाड़ियों के पार्ट्स की जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed