फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested one member of PFI in Bijnor city of Uttar Pradesh

पीएफआई का एक और सदस्य गिरफ्तार, आप पार्टी से निकला कनेक्शन, ऐसे करता था चंदा उगाही

Thu, 06 Feb 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police has arrested one member of PFI in Bijnor city of Uttar Pradesh
शोएब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया है। वह आम आदमी पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। आरोपी के पास से पीएफआई के लिए चंदा उगाही वाली रसीदों की 10 बुकलेट मिली है। पीएफआई के सरगना नासिरुद्दीन के साथ मिलकर वह लोगों से चंदा उगाही करता था। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितना चंदा उगाही की और उस पैसे से क्या किया गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ गत 20 दिसंबर को बिजनौर में हिंसा, प्रदर्शन और आगजनी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में यह बात आई कि पीएफआई ने लोगों को आर्थिक मदद कराकर साजिश के तहत सीएए के विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी कराई। लोगों को अपनी तंजीम का प्रचार, प्रसार करने हेतु झगड़ा करने के लिए उकसाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर के मोहल्ला जुलाहान निवासी शोएब को दबोचा है। वह पीएफआई का सक्रिय सदस्य है। उसने पीएफआई के सरगना कारी नासिरुद्दीन उर्फ कारी नासिर और नाजिम के साथ मिलकर 24/25 जुलाई की रात काजीपाड़ा की मस्जिद और उसके आसपास भड़काऊ पोस्टर चिपकाए थे। इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। शोएब ने 20 दिसंबर के उपद्रव से पहले घर घर जाकर भड़काऊ पर्चे बांटे और लोगों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए भड़काया था। शोएब 2017 से पीएफआई का सक्रिय सदस्य है। सरगना नासिरुद्दीन के साथ मिलकर वह पैसा भी इकट्ठा करता था। यह लोग पीएफआई के जरिए काले धन को सफेद करने में जुटे थे। शोएब के पास से पीएफआई के चंदे वाली रसीदों की दस बुकलेट मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक था पीएफआई का प्लान, देशभर में कराना चाहता था दंगा, अब जांच में खुली पोल

चार आरोपी पूर्व में दबोचे गए 
सीएए के विरोध की आड़ में जिले में उपद्रव कराने के पीछे पीएफआई की फंडिंग का खुलासा हो चुका है। पूर्व में पुलिस ने नासिरुद्दीन उर्फ कारी नासिर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया कि पीएफआई के सदस्यों ने 100 से ज्यादा लोगों को फंडिंग की। इसकी जांच के लिए पुलिस काफी लोगों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। ताकि पता चल सके कि पीएफआई द्वारा किन खातों में कितना पैसा भिजवाया गया। 

आप पार्टी में भी रहा सक्रिय 
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि शोएब आप पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष रहा है। पार्टी में वह काफी सक्रिय रहता था और अधिकांश कार्यक्रमों में शिरकत करता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed