फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has announced reward of on three accused including former chairman after violence in Bijnor

उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, पूर्व चेयरमैन समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 24 Dec 2019 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Dec 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police has announced reward of on three accused including former chairman after violence in Bijnor
बिजनौर में हुआ था भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिजनौर में उपद्रव करने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपियों में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब और झंडापुर मदरसा संचालक डॉक्टर फुरकान महरबान सहित तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल व तोड़फोड़ में आबकारी पुलिस चौकी के दरोगा हरीश कुमार की ओर से नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन चाहशीरी निवासी जावेद आफताब, उनके भाई परवेज आफताब, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, उनके भाई इमरान अंसारी व दिलशाद अंसारी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, सभासद अकील अहमद, जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम हाजी वरीस, गामा, मिर्दगान निवासी महताब, जाटान निवासी वकील कुरैशी, काजीपाड़ा निवासी शाह आलम, चांदपुर की चुंगी निवासी नाज सहित 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इनके अलावा रिपोर्ट में शहादत हुसैन, चाहशीरी निवासी इरशाद अथर सिद्दीकी एडवोकेट, नई बस्ती निवासी मिर्जा जीशान बेग, अधिवक्ता वाजिद, झंडापुर मदरसा संचालक डॉक्टर फुरकान महरबान को भी शामिल किया गया था। काजीपाड़ा निवासी आदिल उर्फ छुईया वीडियो में तिरंगा लेने वालों में शामिल पाया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ये सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस इनको तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरों की जुबानी, मेरठ बवाल की पूरी कहानी... धांय-धांय की आवाज सुन दहल गया था शहर

Police has announced reward of on three accused including former chairman after violence in Bijnor
पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब और मदरसा संचालक डॉ. फुरकान महरबान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सोमवार को पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, डॉक्टर फुरकान महरबान और काजीपाड़ा निवासी आदिल उर्फ छुईया पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर फुरकान महरबान के तीन पुत्र मुजाहिद, कासिम व आमिर की भी भूमिका संदिग्ध रही है। ये भी जामा मस्जिद के पास भीड़ में शामिल थे। इनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: मेरठ-मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल, आठ की मौत, दो पुलिस चौकी समेत दर्जनों वाहन फूंके

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी का कहना है कि उपद्रव करने वाले तमाम लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी तीन लोगों पर ही इनाम घोषित हुआ है, बाकी पर भी इनाम घोषित होगा। फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed