फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police gave challan in breach of peace if false complaint was given

झूठी शिकायत दी तो पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police gave challan in breach of peace if false complaint was given
-लेनदेन में मामला बिगड़ा तो पुलिस को दी थी बाइक व पैसे लूटने की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बेगमबाद व समौली निवासी युवक के बीच एक गाड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर शुक्रवार की रात में बेगमाबाद में कहासुनी हो गई। जिसमें समौली निवासी युवक ने पचास हजार रुपये व बाइक लूट की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। उन दोनों का शनिवार को दोपहर के समय शांतिभंग में चालान कर दिया।

बेगमाबाद गांव निवासी अमन पुत्र रामपाल से समौली दौराला निवासी निखिल पुत्र अनुज ने कुछ समय पूर्व एक गाड़ी टाटा कैंटर खरीदी थी। जिसमें रुपये के लेनदेन में निखिल के द्वारा गाड़ी की किस्त भरने की बात कही गई,जिसके कुछ समय से गाड़ी की किस्त नहीं भरी और निखिल के द्वारा अपनी बाइक अमन के यहां भिजवा दी और पुलिस को सूचना दे दी कि उसकी बाइक व पचास हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। साथ ही लूट में अमन का हाथ होना बताया। पुलिस ने अमन के यहां खड़ी बाइक बरामद कर ली और अमन को थाने ले गई। इसी बीच निखिल भी थाने पर मिला, पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि मामला लूटपाट का नहीं बल्कि गाड़ी के रुपये के लेनदेन का है। पुलिस ने दोनो युवकों को जमकर लताड़ लगाई ओर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस अधिकारी उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामला लूटपाट का न होकर मारपीट का था, जिसमें दोनों युवकों का शांति भंग में चालान कर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed