फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police found kiddnep child girl for gaziabad

पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद की अपह्रत बच्ची

Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
police found kiddnep child girl for gaziabad
पुलिस द्वारा बरामद की गई अपह्रत बच्ची अपनी मां के साथ। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। रसूलपुर धौलड़ी गांव से अपहरण की गई आठ साल की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे के बाद बुधवार दोपहर गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने देर शाम बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। बच्ची अपने भाई के गले लगकर काफी देर काफी देर तक रोती रही।
विज्ञापन

रसूलपुर धौलड़ी से मंगलवार देर शाम सतीश कश्यप की आठ वर्षीय बेटी अंजलि अपने छोटे भाई हर्षित और चचेरे भाई अंकुर के साथ घर के पास गली में खेल रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक किसी ग्रामीण के घर का पता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। रात में एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात अविनाश पांडे, सीओ सरधना पंकज कुमार, सीओ दौरान जितेंद्र सरगम ने धौलडी पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली। रात में ही जानी, सरूरपुर, रोहटा, परतापुर, सरधना, गंगानगर आदि थानों के साथ सर्विलांस, एसओजी ने जंगलों में बच्ची और अपहरण करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

कविनगर में दबिश देकर की बरामद
दोपहर में पुलिस ने एक जानकारी पर गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र की चौकी के पास एक घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को देखकर बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। देर शाम पुलिस गाजियाबाद से बच्ची को लेकर जानी थाने पहुंची। पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार बच्ची के अपहरण करने में ग्रेटर नोएडा के गांव तुषाणा के पंकज का नाम प्रकाश में आया है। बच्ची को अपहरण करने का कारण पता नहीं चल पाया है। पंकज की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे। पंकज की रिश्तेदारी जानी क्षेेत्र के गांव जखेड़ा में बताई गई है। पंकज ने धौलड़ी के बागों में मजदूरी पर काम भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को देखते ही रोने लगी बच्ची
जानीखुर्द। अपहरण की बच्ची अंजलि थाने में मौजूद परिजनों को देखकर रोने लगी। वही परिजनों की भी आंखें भर आई। काफी देर तक अंजलि अपने छोटे भाई हर्षित से गले मिलकर रोती रही। रोते हुए अंजलि ने पापा सतीश को बताया कि जो युवक उसे ले गया था उसने खाने के लिए कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed