फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police engaged in the investigation into the property of 15 relatives of Yogesh Bhadauda and Udham Singh

योगेश भदौडा और उधम सिंह के 15 रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच कराने में लगी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in the investigation into the property of 15 relatives of Yogesh Bhadauda and Udham Singh
मेरठ। कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के 15 रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच कराने के लिए पुलिस में लग गई है। पुलिस ने इन सभी रिश्तेदारों की पड़ताल के बाद संपत्ति की जांच कराने के लिए प्रशासन को चिट्ठी लिखी है। पुलिस के अनुसार जेल में बंद योगेश भदौरा और उधम सिंह के गैंग एक्टिव है। कानपुर के विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार ने जिले में सक्रिय बदमाशों की सूची सभी कप्तानों को भेजी थी। लिस्ट में योगेश और उधम का नाम आया था। एसएसपी मेरठ में दोनों अपराधियों से जुड़े सक्रिय बदमाशों की जांच कराई। उसमें अधिकांश बदमाश जेल में होने बताए गए हैं। पुलिस ने अपराधियों से जुड़े उनके करीबी रिश्तेदारों की भी कुंडली देखी। जिसमें अपराधियों द्वारा अपराध कर अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति रिश्तेदारों के नाम की गई है। इन सभी रिश्तेदारों की जांच पुलिस कर चुकी है। अब इन रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच कराने के लिए पुलिस ने प्रशासन अधिकारियों को पत्र भेजा है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि अपराध से कमाई गई संपत्ति पर जांच शुरू कर दी गई है। गजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed