फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Encounter in Nangal Soti: Two Criminals Injured, Four Arrested with Arms and Stolen Jewellery

Bijnor: नांगलसोती में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार; हथियार और जेवरात बरामद

Tue, 01 Jul 2025 03:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 01 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

नांगल थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि चार गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने चोरी का माल, हथियार और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police Encounter in Nangal Soti: Two Criminals Injured, Four Arrested with Arms and Stolen Jewellery
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना गांव सबलपुर बीतरा के जंगलों में बाकरपुर नहर पुलिया के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। आहट पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शाकिब (गंज सपेरी बस्ती) और शिवकुमार (गांव बुडगरा, किरतपुर) को गोली लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Bijnor: आम के बाग की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें सुमेरा (फैजीपुर सलेमपुर, हीमपुर दीपा) और सूरज (बुडगरा, किरतपुर) शामिल हैं।
 
आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और चार खोखे, सोने के कुंडल और चांदी के आभूषण, तीन हजार रुपये नकद, एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि ये बदमाश गांव महमसापुर सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। फिलहाल एक सराफ और दो अन्य बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed