फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police empty handed in vineet murder case

विनीत हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ

Sun, 06 Sep 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
police empty handed in vineet murder case
मेरठ। ग्राम रजपुरा निवासी रिलायंस ऑयल कंपनी के कर्मचारी विनीत सिवाच की मौत के मामले में पुलिस की जांच हत्या और आत्महत्या में उलझी है। इसके चलते पुलिस ने शनिवार को फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइमसीन किया। वहीं, पीड़ित परिजनों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

रजपुरा निवासी विनीत सिवाच की बुधवार देर रात गोली मारकर सिखेड़ा रजबहे पर हत्या कर दी थी। गंगानगर पुलिस अभी तक हत्या या आत्महत्या के निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इसलिए पुलिस दो बार क्राइम सीन कर चुकी है। पुलिस की जांच में वारदात से पहले विनीत के रजपुरा गांव आने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान विनीत किसी से मिला या नहीं। इसकी पुलिस भी जांच कर रही है। विनीत की उसकी पत्नी स्वाति से फोन पर हुई बातचीत का भी पता लगाया जा रहा है। विनीत के साथ घटनास्थल पर कौन रहा होगा। इसका पता लगाने के लिए गंगानगर पुलिस ने विनीत के चार दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर हाथापाई के निशान मिले हैं। विनीत की शर्ट की जेब फटी हुई थी। ऐसे में सुबूत हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्राइमसीन में भी हत्या होना सामने आया है।
विज्ञापन

सबूत नहीं जुटा पाई पुलिस
विनीत हत्याकांड में पुलिस तीसरे दिन भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। विनीत के भाई रोहित ने शनिवार भी थाने पहुंचकर पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी की है। वहीं, सीओ सदर देहात बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed