फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police dont arrest accused of woman murder

महिला के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Sat, 14 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
police dont arrest accused of woman murder
बौंद्रा। छुछाई गांव में तीन दिन पहले पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 72 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बुधवार शाम छुछाई निवासी महावीर पाल की पत्नी लीलावती (55) पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद महावीर और अन्य लोगों ने जंगल में तलाश किया तो महिला का शव एक ईख के खेत में मिला था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। सीओ किठौर ने उस समय जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया था। तीन दिन बाद भी पुलिस हत्या आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed