{"_id":"58f219a74f1c1b9106cf6e8c","slug":"police-disclosed-gang-rape-turned-22-year-old-girl-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज धजकर नए कपड़े पहनकर सुनसान रास्ते पर हो जाती थी खड़ी...फिर मांगती थी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज धजकर नए कपड़े पहनकर सुनसान रास्ते पर हो जाती थी खड़ी...फिर मांगती थी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गिरोह का भंड़ाफोड़ और कई आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में इंचौली पुलिस ने क्षेत्र के नंगली ईशा गांव से एक लेडी डॉन सहित चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से काफी मात्रा में हथियार, चोरी की बाइक बरामद की हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि करीब तीन दर्जन से अधिक लूट-डकैती की घटनाओं को उनका गैंग अंजाम दे चुका है। गिरोह के सदस्य महिला के सहारे राहगीरों से लूटपाट करते थे। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इंचौली थाना प्रभारी अंडर ट्रेनी सीओ विकास जयसवाल ने प्रेसवार्ता कर पकड़े गए बदमाशों के गिरोह के बारे में जानकारी दी। सीओ के मुताबिक शुक्रवार को थाना पुलिस मसूरी के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली की कुछ हथियारबंद बदमाश लूट के उद्देश्य से नंगली ईशा गांव के जंगल में और एक महिला भी उनके साथ है। तभी सूचना पर सीओ विकास जायसवाल, एसएसआइ अजय चौधरी, एसआइ नरेश कुमार, सुभाष राजपूत, संजीव, कॉस्टेबल पूनम, प्रियंका आदि टीम ने खेत की चारो ओर से घेराबंदी कर सभी बदमाशों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने बदमाशों से 3 तमंचे, चाकू , तीन बाईक व अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह करीब दो वर्षो से चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिसमें वह महिला बदमाश के सहारे ज्यादातर घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व इंचौली थाने के आसपास लूट, डकैती की घटनाओं को करना कबूला है।
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपी
- साजन उर्फ कल्लू पुत्र महीपाल निवासी नंगली ईशा थाना इंचौली
- मोहित ठाकुर उर्फ कृष्णानन्द पुत्र कतार सिंह निवासी नंगली ईशा, थाना इंचौली
- नीटू पुत्र कृष्णपाल निवासी किशोरीपुर, थाना इंचौली
- रूकसार पुत्री हसीन निवासी इंचौली
मुझ पर 17 मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के गैंग का मास्टमाइड साजन उर्फ कल्लू ने बताया कि वह करीब तीन वर्षों से अपराधिक घटनाएं करता रहा है। साजन ने पुलिस को बताया कि उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन वर्ष पहले साजन नोएडा में मिट्टी ठोने वाले ट्रेक्टर चलाने का काम करता था। वहीं पर वाहन चोरी करना शुरू किया। पुलिस ने चोरी की बाईक साजन से बरामद कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद फिर इंचौली व आसपास के क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस प्रकार देते थे घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि गैंग का मास्टमाइड साजन उर्फ कल्लू है। साजन ही दूसरे क्षेत्र के बदमाशों को फोन द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए हायर करता था। काम होने के बाद उन्हे तय हुई रकम देकर भेज देता था। जबकि मोहित का काम हथियारों का इंतजाम करना होता था। पुलिस के मुताबिक महिला बदमाश रूकसार नये कपड़े पहन कर सुनसान रास्ते पर खड़ी होकर बाईक या कार सवारों से लिफ्ट मांगती थी। जिसके बाद वाहन रूकने पर खुद ही चालक की गर्दन पर चाकू या तमंचा लगा देती थी। पास में छिपे अन्य साथी भी लूटपाट करते थे।
इस प्रकार रखा जरायम की दुनिया में कदम
बदमाशों के गैंग की सरगना रूकसार पुत्री हसीन निवासी इंचौली है। पुलिस के मुताबिक रूकसवार का पिता हसीन पुत्र ननवा भी अपराधिक घटनाओं में लिप्त है। जिस कारण छह माह से जिलाबदर किया हुआ है। घर में छह भाई- बहनों में सबसे बड़ी रूकसार की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व इंचौली क्षेत्र के मिट्ठेपुर गांव में इंतजार से हुई थी। जिसमें एक डेढ वर्ष की बच्ची भी है। पुलिस की माने तो रूकसार गैंग का मास्टमाइड साजन की प्रेमिका है। जिसमें वह करीब एक साल पहले इंचौली स्थित घर से बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से ही रूकसार ने अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस के सामने रूकसार ने बताया कि वह शराब सहित अन्य नशा भी करती है। पिछले कुछ माह से वह क्षेत्र में रोजाना लूटपाट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
गैंग द्वारा की गई घटनाएं
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गैंग ने दो वर्ष पूर्व दौराला में पेट्रोल पंप से लूट, इंचौली कुछ दिन पूर्व थाने के सामने रोडवेज बस चालक के घर में डकैती, थाने के निकट जैन क्रेशर में मेरठ के कैशियर से 1.5 लाख की लूट, इंचौली निवासी अलीशेर के यहां डकैती, बैट्री की दुकान में दिवार काटकर चोरी सहित मवाना, दौराला, परीक्षितगढ आदि क्षेत्रों में दर्जनों घटनाएं कबूली हैं।