फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयान के मोबाइल में छिपे गहरे राज, पुलिस जांच में सामने आई ये बड़ी बात, नाबालिग लड़कियों को पिलाता था हुक्का

Fri, 14 Aug 2020 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police could not recover Ayan's mobile, indecent photo and video of minor girls in mobile
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाले अयान के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस सबूत नहीं जुटा सकी। पुलिस का दावा है कि अयान के मोबाइल में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो जरूर होंगे, लेकिन पुलिस मोबाइल बरामद नहीं कर सकी।

Meerut News: Police could not recover Ayan's mobile, indecent photo and video of minor girls in mobile
हुक्का बार रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में डगआउट रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने वाले अयान ने पूछताछ में कई राज खोले। उसने बताया कि डगआउट रेस्टोरेंट में उसके साथ तीन दोस्त दानिश, सोहेब और आबिद भी जाते थे। लड़कियों के साथ हुक्का पीना, मौज-मस्ती करना और फिर अश्लील वीडियो बनाई जाती थी। लड़कियों के साथ अयान के दोस्तों की कुंडली बता रही है कि उनका बड़ा नेटवर्क है। होटल, रेस्टोरेंट में भी उनकी अच्छी पकड़ है। कोई उनसे नहीं पूछता था कि नाबालिग लड़कियां यहां क्यों लाए हो। डगआउट रेस्टोरेंट में 500 रुपये चार्ज था। दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में एक हजार रुपये प्रत्येक सदस्य लिया गया। इस चार्ज के बदले में हुक्का और फोटो सेशन करने की इजाजत मिलती थी।

Meerut News: Police could not recover Ayan's mobile, indecent photo and video of minor girls in mobile
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

संवेदनशील मामला, पुलिस की कार्रवाई पर संदेह
लड़कियों के साथ हुक्का पीने की वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन के लोगों में भी आक्रोश है। पुलिस अधिकारी भी चिंतित हैं। नौचंदी थाना पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। आरोपी अयान ने तीन साथियों के नाम पूछताछ में नौचंदी पुलिस को बताए। पुलिस मानने को तैयार नहीं कि हुक्का पीने में अयान के तीन दोस्त भी शामिल थे। पुलिस की यह घोर लापरवाही लोगों का गुस्सा भड़का सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police could not recover Ayan's mobile, indecent photo and video of minor girls in mobile
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

कौन उठाता था होटल, रेस्टोरेंट का खर्चा
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना है कि अयान के पिता जूते के शोरूम में नौकरी करते हैं। अयान की मां सामाजिक संस्था चलाने के साथ-साथ मैरिज ब्यूरो भी चलाती हैं। सवाल उठता है कि आखिर अयान इन लड़कियों के साथ रेस्टोरेंट में खर्चा कहां से करता था। नौचंदी पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली है।

विज्ञापन
Meerut News: Police could not recover Ayan's mobile, indecent photo and video of minor girls in mobile
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

20 लड़के और लड़कियों का बना है ग्रुप
पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिए लड़के और लड़कियों में दोस्ती हुई। इस ग्रुप में 20 से अधिक लड़के-लड़कियां हैं। अयान ने भी पूछताछ में बताया था कि दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दो लड़कियों से दोस्ती हुई थी। दोनों लड़कियों के साथ वह डगआउट रेस्टोरेंट में अक्सर जाया करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed