फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police claims to solve Lab Assistant murder case in Shamli of uttar pradesh

लैब असिस्टेंट की हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, बेटी की प्लानिंग सुन पुलिस भी हैरान

Tue, 17 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
police claims to solve Lab Assistant murder case in Shamli of uttar pradesh
पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
लैब असिस्टेंट की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में ऐसा सच सामने आया कि पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने लैब असिस्टेंट की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बेटी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर लैब असिस्टेंट की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति लोनी में एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। सात अप्रैल को घर से कुछ दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर रफी परवेज कर रहे थे। सोमवार को सीओ अशोक
कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक की छोटी बेटी के प्रेम संबंध मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जरीफ के लड़के समीर के साथ थे, जिसका वह विरोध करता था। 

police claims to solve Lab Assistant murder case in Shamli of uttar pradesh
इसी बात को लेकर घर में झगड़ा रहती थी। कई बार इस बात को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रेमी समीर को भी राजी किया और उसके बाद शादी करने के लिए कहा। समीर ने इस साजिश में अपने ताऊ के लड़के शादाब पुत्र अनीस को भी मिला लिया। 

सात अप्रैल की रात जब वह कॉलेज से लौटा, तो रेलवे स्टेशन से दोनों ने पीछा किया और घर से कुछ दूरी पर मौका पाकर शादाब ने गोली मार दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को नाला पटरी खेड़ी करमू के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और खोखा, एक अन्य तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उधर, सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि लैब असिस्टेंट की हत्या उसकी छोटी
बेटी ने अपने प्रेमी समीर से कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटी तथा उसके प्रेमी तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed