{"_id":"61a3e7883869a82da86b96cc","slug":"police-caught-three-cows-car-recovered-sardana-news-mrt5667759149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन गोकश पकडे़, कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन गोकश पकडे़, कार बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने तीन गोकश पकडे़, कार बरामद
सरधना। कोतवाली पुलिस ने मेहरमती गणेशपुर के जंगल में हुई गोकशी के मामले में तीन आरोपियों को गढ़ रोड स्थित टोल टैक्स के निकट से रविवार सुबह धर दबोचा। जबकि चार आरोपी मौके से भाग निकले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गोकशी का एक आरोपी घटना के अगले ही दिन जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। पुलिस ने पकडे़ गए तीनों आरोपियों के कब्जे से छुरी, रस्सी आदि बरामद की।
सीओ आरपी शाही व थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने मेहरमती गणेशपुर के जंगल में हाल ही में हुई गोकशी की घटना का खुलासा किया। बताया कि रविवार सुबह गढ़ रोड स्थित टोल टैक्स के पास से कार सवार गोकशी के तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि चार अन्य फरार हो गए। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि 21/22 नवंबर की रात मेहरमती के जंगल में हुई गोकशी की घटना में उनके साथ जुबेर पुत्र जमील भी शामिल था, जो कि घटना के अगले ही दिन जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। आरोपियों ने गोकशी में प्रयुक्त छुरी व रस्सी बरामद कराई।
पकडे़ गए आरोपियों में फिरोज पुत्र अनीस उर्फ गोला, शाहनजर पुत्र वहाबुद्दीन उर्फ मोबीन निवासी रुहासा थाना दौराला व साजिद पुत्र रफीक निवासी मेहरमती गणेशपुर शामिल हैं। जबकि फरार होने वाले आरोपियों में गांव रुहासा निवासी रहीसुद्दीन पुत्र हनीफ, आवेश पुत्र अनीश, हर्रा निवासी सलमान, अजमल पुत्र जब्बार शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ आरपी शाही ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है।