फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught the mobile snatcher.

Meerut News: मोबाइल लूटने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 11 Oct 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught the mobile snatcher.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना गेट के पास युवक मुकेश से मोबाइल लूटने की घटना का खुलासा करते हुए नौचंदी निवासी आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक और 650 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस घटना में शामिल दूसरे आरोपी बिलाल की तलाश में दबिश दे रही है।
लोहियानगर की काशीराम कॉलोनी निवासी मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह शाहपीर गेट के पास मजदूरी कर रहा था। तीन दिन पहले दोपहर के समय खाना खाने के बाद वह सड़क किनारे बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचे व कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed