फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught the criminals who were running away after robbing a cab.

Meerut News: कैब लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 17 Nov 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police caught the criminals who were running away after robbing a cab.
खेकड़ा। डगरपुर गांव के निकट दो बदमाशों ने चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर कैब गाड़ी और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर चालक की पिटाई कर घायल कर दिया और कार से धक्का देकर भाग गए। पुलिस ने मवीकलां गांव के समीप कैब गाड़ी और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के रहने वाले अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह कैब गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात नोएडा से दो युवकों ने उसकी कैब किराए पर ली। दोनों ने थोड़ा आगे चलने की बात कहीं, लेकिन जगह का नाम नहीं बताया। देर रात लोनी पार करके जब वह बागपत जिले की सीमा में घुसा तो डगरपुर गांव के समीप पहुंचते ही खाली जगह पर उसकी कार रुकवा ली गई। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया और मारपीट कर लूटपाट करने लगे। दोनों बदमाशों ने उसकी कैब और मोबाइल लूटकर धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भाग गए। चालक ने राहगीरों के फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पीछा कर मवीकलां गांव के पास से कैब गाड़ी और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पकड़े गए बदमाश सिंघावली अहीर क्षेत्र के हैं जिनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed