फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police beaten up woman in police station oncomplaint of misdemeanor misdeeds in Meerut

पुलिस की करतूत: दुष्कर्म की शिकायत पर युवती को थाने में बंद कर पीटा, आपबीती सुनाते हुए बिलखती रही पीड़िता

Thu, 17 Sep 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Police beaten up woman in police station oncomplaint of misdemeanor misdeeds in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

एक तरफ पुलिस अधिकारी दावे करते हैं कि महिलाओं की थाने में सुनवाई होगी। पीड़ित महिलाओं को इंसाफ तो दूर सिविल लाइन पुलिस की करतूत ने पुलिस अफसरों को भी हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


20 वर्षीय युवती से जहां दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं दो थानों की पुलिस ने सीमा विवाद में एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टे सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर फट्टों से पीटा है। पीड़िता के पैर में फैक्चर आया है और शरीर पर कई जगह चोट लगी है। गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूटकर बिलखती रही।
विज्ञापन


20 वर्षीय एक युवती सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। मंगलवार शाम 7 30 बजे युवती स्कूटी से मेडिकल क्षेत्र में अपने कमरे पर जाने के लिए निकली थी। युवती का आरोप है कि रास्ते में जेलचुंगी पर बिजलीघर के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक युवक को युवती पहले से जानती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवकों ने कोल्ड्रिंक के बहाने उसे शराब पिलाई फिर कमरे पर छोड़ने की बात कहकर सोमदत्त सिटी में कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। अचानक युवती का मौसेरा भाई जब वहां पहुंचा तो दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता और युवती के भाई को धमकी दी। युवती अपने भाई के साथ मेडिकल थाने पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मेडिकल पुलिस ने घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताते हुए सिविल लाइन पुलिस को बुला लिया। सिविल लाइन पुलिस युवती और उसके भाई को लेकर थाने पहुंची, आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भी थाने में बुला लिया।

पीड़िता का आरोप है कि सिविल लाइन थाने में 2 महिला पुलिस कर्मियों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में फट्टे से पीटा। वह हाथ जोड़ती रही उसके बाद भी पुलिस बेरहमी से मारपीट करती रही। बाद में पुलिस ने जेल भेजने की धमकी देकर समझौते में यह लिखवा लिया कि यदि कोई कार्रवाई की तो जेल भेज दिया जाएगा। जबरन युवती से समझौता लिखवा लिया।

युवती का आरोप है कि बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने 40 हजार लेकर दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छोड़ दिया। जबकि युवती के मौसेरे भाई से भी 20 हजार रुपये लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने मेरे परिवार के लोगों को बुलाया और 5 हजार रुपए लेकर सुपुर्दगी में छोड़ दिया और न ही मेडिकल कराया।

गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस अधिकारियों के सामने आप बीती सुना कर बिलख पड़ी। युवती के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी थे।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है की यदि दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और थाने में पीड़िता को पीटा गया है तो यह गंभीर मामला है। इसमें जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed