फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested three with tamancha for robbed bikers in Saharanpur

सहारनपुर: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को करते थे लूटपाट, तमंचे, नकदी सहित तीन गिरफ्तार 

Sun, 24 Nov 2019 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Nov 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
police arrested three with tamancha for robbed bikers in Saharanpur
पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नानौता थाना पुलिस ने शनिवार की रात बाइक सवार को लूटकर भाग रहे तीन लुटेरों को नकदी, तमंचे, चाकू तथा लूटे गए मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पूर्व में लूटे गए दो वाहन भी बरामद किए गए हैं।। बदमाशों में दो जीजा साला हैं। बदमाशों का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का चालान किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार की रात क्षेत्र के गांव बाबूपूरा नहर पटरी पर इस्लाम नगर (रामपुर मनिहारान) निवासी अमित कुमार पुत्र हुकुम सिंह अपनी बाइक से नानौता की ओर से लौट रहा था। बताया जाता है कि बाबूपूरा के पास पहले से घात लगाएं बैठे चार लुटेरों ने उसे रोककर उससे 1480 की नकदी व मोबाइल लूट कर उसको भगा दिया। 
विज्ञापन

पीड़ित ने लूट की सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसएसआई मनोज राठी ने टीम के साथ घेराबंदी करते हुए मौके से तीन लुटेरों आमिर पुत्र सरवर निवासी बाबूपूरा थाना नानौता, नदीम पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा व नौशाद उर्फ चंदू निवासीगण देवबंद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक लुटेरा व मास्टर माइंड जुबैर निवासी बाबूपूरा थाना नानौता मौके से फरार हो गया।

लुटेरों के पास से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, 1480 रुपये, मोबाइल, दो आईकार्ड, एक चाकू , पूर्व में मुजफ्फरनगर से लूटी हुई एक बाइक व स्कूटी बरामद की है। 

गर्ल फ्रेंड के खर्च पूरे करने को करते थे लूट की वारदात
पकडे़ गए लुटेरों में नदीम ने देहरादून से बी फार्मा कर रखा है। जबकि आमिर मलेशिया देश से पंद्रह दिन पहले ही अपने गांव लौटा है। वहां रहकर वह शापिंग मॉल में काम करता था। आमिर की एक सप्ताह पूर्व ही पकडे़ गए लुटेरे नौशाद उर्फ चंदू की बहन के साथ देवबंद से शादी हुई है। बदमाशों की गर्लफ्रेंड भी हैं और उन्होंने बताया कि गर्लफ्रेंड के हाई प्रोफाइल खर्चों को पूरा करने के लिए वे लूट की वारदात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed