फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested tax evasion jewellry worth of fifty lakhs in bijnor up

यूपी: गाड़ी में था सोने-चांदी से भरा बैग, पूछताछ के लिए रोका तो पकड़ी गई बड़ी चोरी

Fri, 30 Nov 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 30 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
police arrested tax evasion jewellry worth of fifty lakhs in bijnor up

यूपी के बिजनौर में  वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बिना कर दिए लाया जा रहे करीब 50 लाख रुपये के जेवर पकड़े हैं। विभाग की टीम गहनों की शुद्धता की जांच कर रही है। इसके बाद व्यापारी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

 
गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक गाड़ी को रोका। गाड़ी को रोकने पर पूछताछ के दौरान चालक ने गाड़ी में सोने-चांदी के जेवर होने की बात कही। उसने बिल दिखाया तो चार लाख रुपये के जेवर खरीदने का बिल उसके पास था। शक होने पर टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और थाने लाकर गाड़ी को सीज करा दिया। 
विज्ञापन


वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा एनएल सोनी ने मामले की जांच के लिए विभाग की एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को पुलिस व व्यापारियों की मौजूदगी में गाड़ी से जेवर से भरा बैग निकाला गया। उनका वजन किया गया तो 1.638 किलो सोना व 3.246 किलो चांदी निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई, जबकि केवल चार लाख रुपये के माल के ही बिल व्यापारी के पास थे। यह जेवर मेरठ से चांदपुर ले जाए जा रहे थे। विभाग की टीम जेवर में सोने व चांदी की शुद्ध मात्रा की जांच करा रही है। इसी मात्रा के अनुसार व्यापारी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर विकास सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर बृजेश कुमार, सुजीत कुमार ने मामले की जांच की। 

36 प्रतिशत लगेगी पेनाल्टी 
सोने व चांदी पर शुद्ध मात्रा की कीमत पर एक प्रतिशत कर देय होता है, लेकिन कर की चोरी करने वालों पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाती है। विभाग की टीम जेवरों की शुद्धता की जांच करा रही है। इसके बाद शुद्ध सोने व चांदी की कीमत पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed