{"_id":"5da847bb8ebc3e93c315adb1","slug":"police-arrested-suspended-constable-in-meerut-for-stolen-insas-rifle-from-pac","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में पीएसी से इंसास चोरी में सस्पेंड पीएसी का सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में पीएसी से इंसास चोरी में सस्पेंड पीएसी का सिपाही गिरफ्तार
Thu, 17 Oct 2019 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी से इंसास चोरी के मामले में पुलिस ने सिपाही फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीएसी के सिपाही को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस वारदात में सिपाही के भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, 21 जून को पीएसी 44वीं वाहिनी में सिपाही प्रेमवीर अपनी इंसास हेड कांस्टेबल गुरुदेव सिंह के पास छोड़ गए थे। गार्ड रूम से इंसास चोरी हो गई थी। चोरी करने वालों ने गुरुदेव सिंह को फोन पर तीन लाख के बदले में इंसास लौटाने की बात कहीं, जिसके बाद खरखौदा पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में चोरी करने वाला पीएसी का सिपाही फिरोज निवासी चांदनहेड़ी छपरौली बागपत निकला। फिरोज ने इंसास चोरी कर अपने भाई जाकिर उर्फ गब्बर को दी थी। गब्बर ने हेड कांस्टेबल गुरुदेव को कॉल कर तीन लाख रुपये मांगे थे।
एक सप्ताह पहले पुलिस ने गब्बर को पकड़कर जेल भेजा था। फिरोज सीतापुर पीएसी में तैनात था। बुधवार को पुलिस ने फिरोज को पकड़कर जेल भेज दिया। फिरोज पहले ही सस्पेंड हो गया था।
एक सप्ताह पहले पुलिस ने गब्बर को पकड़कर जेल भेजा था। फिरोज सीतापुर पीएसी में तैनात था। बुधवार को पुलिस ने फिरोज को पकड़कर जेल भेज दिया। फिरोज पहले ही सस्पेंड हो गया था।