{"_id":"6aa81e7679cb2f199b0c8ce8","slug":"police-arrested-four-members-of-a-vehicle-lifting-gang-meerut-news-c-72-1-mct1011-159424-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्य पकड़े
विज्ञापन
- माधवपुरम के खत्ते के पास से दबोचे आरोपी, दो बाइक और एक्टिवा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने वाहन चोरी गैंग के चार सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की। आरोपियों की पहचान माधवपुरम निवासी राजा, गौरव उर्फ गौरा, करन उर्फ लाल व आकाश उर्फ भगौना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी कम दामों पर दूसरे जिले में वाहनों को बेचने का काम करते हैं।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि तीन सितंबर को माधवपुरम में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। सोमवार को पुलिस खत्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने स्कूटी व बाइक सवार चार युवकों को रोक लिया। पुलिस ने उनसे दोनों वाहनों के कागज मांगे। इस पर वह कागज दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस चारों युवकों को लेकर थाने आ गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजा, गौरव, करन व आकाश ने बताया कि वह वाहन चोरी कर पैसों को आपस में बांट लेते है। चारों आरोपियों पर पूर्व में भी लूट की प्राथमिकी दर्ज है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- --