फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested and sent to jail accused of misbehaving of minor girl

यूपी: मासूम के दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 12 May 2019 06:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested and sent to jail accused of misbehaving of minor girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी को जल्द पकड़ने पर सीओ ने थानाध्यक्ष व पुलिस टीम की सराहना की। 

विज्ञापन


सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में राजपुर मोमन निवासी युवक ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के पिता को पहले शराब पिलाई। बाद में मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर वह उसे खेत पर ले गया और उसने जंगल स्थित डेयरी के निकट उसके साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ और मासूम रोते-बिलखते बदहवास हालत में वापस घर लोटी तो तब जाकर परिजनों को पता चल सका। 
विज्ञापन


परिजनों ने मासूम की हालत देखी तो उनके पैरों के तले की जमीन खिसक गई। वह मासूम बच्ची को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे ओर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। जैसे ही पुलिस को घटना का पता चला तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के निर्देशन में एक टीम तो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर व दूसरी मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा और लिखापढ़ी के बाद आरोपी सोनू उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने पर सीओ ने पुलिस टीम की सराहना की। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed