{"_id":"5d62f34f8ebc3e0157420348","slug":"police-arrested-a-rober-mawana-news-mrt439945316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस द्वारा पकडे गए बदमाश ने 10 अगस्त की रात हुई मुठभेड और कांबिग की पोल खोलकर रख दी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस द्वारा पकडे गए बदमाश ने 10 अगस्त की रात हुई मुठभेड और कांबिग की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
मवाना। मुबारिकपुर रोड पर राहगीरों से लूट करने तथा भाजपा नेता की फैक्टरी में लूट करने तथा पुलिस पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश शाहरुख निवासी मेदपूर थाना भावनपुर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं, बदमाश ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान खेत में कूदते समय एक बदमाश पैर में चोट आने से घायल हो गया था। वह पूरी रात खेत में पड़ा रहा। उसे दूसरे दिन ले गए थे। बदमाश के इस खुलासे ने पुलिस कांबिग की पोल खोल दी है।
बीती दस अगस्त की रात आधा दर्जन बदमाशों ने पहले मुबारिकपुर रोड पर बाइक एवं साइकिल सवार से लूट की थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी तो बदमाशों ने हस्तिनापुर रोड श्मशान के पास भाजपा नेता अशोक चौधरी की टायल्स फैक्टरी पर लूट की थी।
यहां से लूट करने तथा पुलिस द्वारा घेराबंदी पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया था। मिल बाईपास पर जुड्डी के पास इन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जिस पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। पूरी रात पुलिस ने कांबिग करने का दावा किया था, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके थे। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि उक्त मामले में शाहरुख पुत्र नफीसू निवासी मेदपुर थाना भावनपुर को तमंचा एवं दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले शेष साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं।