गिरफ्तार: 23 साल की 'डॉन’ चला रही थी चोर गैंग, तेरह लाख की टोंटियां व तमंचे बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने खाली प्लॉट की दीवार फांदकर शोरूम में पहले कुंबल किया। जिसके बाद अंदर की साइड प्लाई को आरी से काट दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवती और दो युवक चोरी करते हुए कैद हो गये थे। जिसके बाद चोरी का केस दर्ज किया गया था।
पकड़े गए आरोपी सोनू निवासी मेवला थाना टीपीनगर, राहुल निवासी नई बस्ती भीमनगर टीपीनगर और प्रिया उर्फ गंगोत्री निवासी ब्रह्मपुरी हैं। तीनों की निशानदेही पर कबाड़ी इमरान निवासी अलीबाग लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर शोरूम से चोरी की गईं करीब 13 लाख कीमत की टोंटियां और दो तमंचे बरामद किए गए।
लाखों का माल किलो के भाव
पुलिस ने बताया कि चोरी के इन आरोपियों पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। राहुल और प्रिया दो सप्ताह पहले ही रुड़की में चोरी के मामले में जेल से छूटे हैं। उसके बाद फिर चोरी की। तीनों ने 13 लाख की महंगी टोंटियां और अन्य सामान चोरी किया। लेकिन कबाड़ी इमरान को वजन के हिसाब से बेचा। 45 किलो वजन की टोंटी 300 रुपये किलो के हिसाब से मात्र 13500 में बेच दीं। राहुल प्लंबर का भी काम कर चुका है, जिससे पता है कि टोंटी कैसे उतारनी है।
21 हजार रुपये शहीदों के आश्रितों को
शोरूम के मालिक दीपक बंसल ने एसपी सिटी के सामने इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और उनकी टीम को 21 हजार रुपये से सम्मानित किया। तीन ब्रांडेड कंपनी की टोंटियां चोरी हुई थी। एक टोंटी की कीमत 45 हजार रुपये तक की है।
इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी के सामने ही सम्मान में मिली धनराशि को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को देने की बात कही। शहीद राहत कोष में जिला प्रशासन के माध्यम से यह राशि भेजी जाएगी।