फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police apprehended three interstate cannabis smugglers.

Meerut News: पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़े

Fri, 16 Oct 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police apprehended three interstate cannabis smugglers.
- तस्करों के पास से पुलिस ने 5.7 किलो गांजा मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी बिहार से कार में गांजा लेकर मेरठ पहुंचे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजे की खेप रोहटा रोड निवासी सोनू को देनी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि मलियाना बंबा से मोहकमपुर पुलिया के पास के पास से तीनों आरोपियों बिहार निवासी गोलू कुमार, जयप्रकाश पांडेय और रितेश को पकड़ा। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लेकर मेरठ आए थे। यहां उन्हें गांजा रोहटा रोड स्थित शेखपुरा निवासी सोनू को देना था। पुलिस वांछित आरोपी सोनू की तलाश में जुट गई है। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वांछित आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed