फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police announced the reward for identifying the CCTV footage in Bjp leader Murder

देवबंद: भाजपा नेता की हत्या में पुलिस खाली हाथ, लोगों से मांगी मदद, फुटेज पहचानने वाले को देगी इनाम

Thu, 17 Oct 2019 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Oct 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Police announced the reward for identifying the CCTV footage in Bjp leader Murder
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में सत्ता पक्ष के दो नेताओं के मर्डर का खुलासा नहीं हो पाने और हत्यारोपियों के गिरेबां तक अब तक नहीं पहुंच पाने में नाकाम पुलिस ने अब वीडियो फुटेज में बाइक सवार लोगों की पहचान करने और जानकारी देने पर 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


देवबंद में बीजेपी के दो नेताओं की महज चार दिन के अंतरराल पर हत्या कर दी गई। बदमाशों की कुंडली खंगालने के लिए करीब 12 से अधिक टीमें लगाई गईं लेकिन सफलता पुलिस को अब तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच खुद करने के साथ एसटीएफ को भी सौंपी है। एसटीएफ की ओर से इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस बीच, पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए ये अपेक्षा की है कि वे देवबंद में हत्या के दिन मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान करें। इसके संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने मोबाइल नंबरों को जारी किया है। 

एसएसपी दिनेश कुमार पी की ओर से बाइक सवारों के चेहरे की पहचान करने पर 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ देवबंद, सीओ नकुड और प्रभारी निरीक्षक देवबंद कोतवाली का नंबर सार्वजनिक कर सूचना देने की अपील जन सामान्य से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed