फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and security agency engaged in searching all passports in Bijnor district

बिजनौर जिले मेें तमाम पासपोर्ट खंगालने में जुटीं पुलिस व सुरक्षा एजेंसी, ये है वजह

Sun, 12 Jul 2020 02:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jul 2020 02:17 AM IST
सार

  • बिजनौर के युवक के पासपोर्ट पर रोहिंग्या के युवक के पकड़े जाने के बाद हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
Police and security agency engaged in searching all passports in Bijnor district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के युवक के पासपोर्ट से विदेश में एक रोहिंग्या के घूमते मिलने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसी के कान खड़े हो गए हैं। जिले के पासपोर्ट वे खंगालने में जुुट गए हैं। पुलिस को शक है कि कई और लोग भी ऐसे पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल कर रहे होंगे। इस मामले में पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी जांच करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


सऊदी अरब में नौकरी करने जाने के लिए तमाम युवकों के पासपोर्ट बनवाए जाते हैं पर काफी युवक नौकरी करने नहीं जा पाते हैं। भारतीय दूतावास से जानकारी मिली है कि सऊदी अरब में एक रोहिंग्या पकड़ा गया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से मिली सूचना के बाद बिजनौर पुलिस ने शहर कोतवाली के गांव बक्शीवाला निवासी नाजिम व चाहशीरी निवासी सुहैल को पिछले दिनों दबोचकर उनके खिलाफ धोखाधड़ी व पासपोर्ट अधिनियम मेें चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नाजिम ने पुलिस को बताया कि उसने 2011 में सऊदी अरब में मजदूरी करने जाने के लिए पासपोर्ट बनाया था। 2016 में उसने वीजा प्राप्त करने के लिए दिल्ली में साक्षात्कार दिया। उसमे वह फेल हो गया। अपना पासपोर्ट सुहैल को दे दिया। इसके बाद उसे नहीं मालूम कि उसका पासपोर्ट कहां गया। नाजिम के परिजनों के मुताबिक वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसलिए उसे पासपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

उसने पासपोर्ट कहां गया इसके बारे में जानकारी नहीं ली। नाजिम के पासपोर्ट से किसी और व्यक्ति को विदेश भेज दिया गया है। विदेश जाने वाला रोंहिग्या था। सऊदी अरब से म्यांमार जाते हुए वह पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक रोहिंग्या ने नाजिम के पासपोर्ट से अब तक कई देशों की यात्रा की है।

पुलिस नाजिम की बात पर भरोसा नहीं कर रही है कि उसका पासपोर्ट खोया गया है। नाजिम व सुहैल के पकड़े जाने के बाद जिले की पुलिस व सुरक्षा एजेंसी बाकी पासपोर्ट को खंगालने में जुट गई हैं। एसपी देहात संजय कुमार खुद तमाम पासपोर्ट जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।

उन्हें शक है कि दो तीन और मामले इस तरह के जिले में हो सकते हैं। एसपी देहात संजय कुमार के मुताबिक तमाम पासपोर्ट की गहनता से जांच की जा रही है। नाजिम व सुहैल का पुलिस पहले ही चालान कर चुकी है। जिले के तमाम पासपोर्ट को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed