{"_id":"68dd4f6865cf8a25fb0d7e90","slug":"police-and-raf-appeal-for-peace-during-foot-march-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109895-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में पुलिस और आरएएफ का पैदल मार्च में शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में पुलिस और आरएएफ का पैदल मार्च में शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं रेपिड एक
सरधना। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरधना पुलिस एवं रैपिड एक्शन फोर्स की 108 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह पैदल मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर आरएएफ 108 बटालियन के कमांडेंट धन सिंह बिष्ट एवं एसपी देहात अभिजीत कुमार, सहायक कमांडेंट ए/108 बटालियन रिपुदमन सिंह तथा सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पैदल मार्च कोतवाली सरधना क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील मोहल्लों भाटवाड़ा, ऊंचापुर, बुध बाजार, गुजरान गेट, अशोक की लाट, जुल्हेड़ा अड्डा तथा बस स्टैंड से होते हुए संपन्न हुआ। इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना एवं गोकशी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई का संदेश देना था।
पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।