फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police alert on friday

जुमे की नमाज के समय अलर्ट रही पुलिस

Sat, 18 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
police alert on friday
जुमे की नमाज पर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर फोर्स तैनात रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर पूरी तरह से शांत है। अधिकांश स्थानों से पुलिस फोर्स की ड्यूटी हटा ली गई है। आरएएफ की एक कंपनी शहर में तैनात है। 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में हापुड़ रोड और लिसाड़ीगेट में जमकर उपद्रव हुआ था। इसमें छह युवकों की मौत हुई थी। उसके बाद जुमे की नमाज के समय, हापुड़ अड्डा और अन्य मुख्य स्थानों पर फोर्स अलर्ट रहती है। शुक्रवार दोपहर को हापुड़ अड्डा चौराहे पर आरएएफ तैनात रही। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला फोर्स के साथ तैनात रहे। इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा दोपहर पौने दो बजे कोतवाली स्थित जामा मस्जिद से चंद कदमों की दूरी पर राउंड करते रहे। इमलियान, भूमिया पुल और ब्रह्मपुरी में भी फोर्स ने निगरानी की। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि अधिकांश स्थानों से फोर्स हटा ली गई है। सिर्फ एक कंपनी आरएएफ तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed