{"_id":"6949804b06ab0dab6206e103","slug":"police-accused-of-not-taking-action-against-thieves-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104973-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस पर चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस पर चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया गांव के पीछे मेट्रो और रैपिड रेल के निर्माणाधीन डिपो से हो रही लोहे की चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर दिया था लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण एक युवती को पकड़े हुए हैं और आरोप लगा रहे हैं।
वायरल वीडियो में ग्रामीण कह रहे हैं कि डिपो के आसपास चोरों का एक गिरोह मंडरा रहा है। गिरोह में एक युवती भी है, जो रेकी करती है। बीते बुधवार को ग्रामीणों ने युवती और उसके तीन साथियों को तीन क्विंटल चोरी के माल के साथ पकड़ लिया और डिपो के अधिकारियों को सौंप दिया था। डिपो के अधिकारियों ने दौराला पुलिस को बुला लिया और चारों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि थाने से आरोपियों को छोड़ दिया गया।
रविवार की रात फिर लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। सोमवार को ग्रामीणों ने फिर से युवती को देखा और ग्रामीण महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। पुलिस और डिपो अधिकारियों को बुलाकर उन्हें सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और पहरा देने के दौरान चोर उनके हत्थे चढ़ गए और पिटाई के दौरान कोई अनहोनी हो गई तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। दौराला पुलिस से जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।