यूपी: छेड़छाड़ का आरोपी भेजा जेल, गांव में पुलिस बल तैनात, युवती से करता था एक तरफा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो की धाराओं में चालान किया गया।
मंगलवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के घर पहुंचकर युवक द्वारा जबरन लेटर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचकर मामला शांत किया था। पुलिस ने देर रात गांव निवासी आरोपी मन्नान पुत्र अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के तहेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मां के साथ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि गांव में पूरी शांति है। दधेड़ कलां और दधेडू खुर्द में पांच प्वाइंटों पर एहतियातन छपार, पुरकाजी और चरथावल का पुलिस बल तैनात है।
लड़की से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पकड़ा गया आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की की मां जिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं और पिता सोनीपत में काम करते हैं। जिसके कारण लड़की घर में अकेली रहती है। घर से कुछ दूरी पर गांव का युवक लड़की के घर तीन बार लव लेटर फेंक चुका था। मगर लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया था।
वहीं मंगलवार रात को उसने जबरन घर में घुसकर लड़की से जबरदस्ती की कोशिश की। पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/